पत्नी से मारपीट
महासमुंद। ग्राम छिंदौली में पति ने रुपये का हिसाब पूछते हुए पत्नी से मारपीट की। मामला पटेवा थाना क्षेत्र का है। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। रितेश्वरी साहू के घर 21 जनवरी को रात करीब 9.30 बजे उसका पति ललित कुमार साहू नशे में आया और उससे गाली गलौज करते हुए रुपये का हिसाब पूछने लगा। रितेश्वरी के मना करने पर मारपीट की व जान से मारने की धमकी दी। रितेश्वरी को कुल्हाड़ी से मारने का प्रयास किया।
