नगरीय निकाय निर्वाचन के लिए व्यय प्रेक्षक नियुक्त
बलरामपुर 29 जनवरी 2025। जिले में नगरीय निकाय निर्वाचन के लिए राज्य निर्वाचन द्वारा वित्त अधिकारी, पंडित सुंदरलाल शर्मा (मुक्त) विश्वविद्यालय बिलासपुर गौरीशंकर जागृति मोबाईल नंबर (96913-97245) को बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के लिए व्यय प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। निर्वाचन व्यय (लेखा संधारण और प्रस्तुति) संबंधित अभ्यर्थियों एवं उनके अभिकर्ताओं द्वारा व्यय प्रेक्षक के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु कार्यालय जिला कोषालय बलरामपुर को नियत किया गया है नगरपालिका आम निर्वाचन नियुक्त व्यय प्रेक्षक वित्त अधिकारी गौरीशंकर जागृति के आवश्यक व्यवस्था एवं समन्वय के लिये जिला कोषालय अधिकारी दशरथ प्रसाद सोनी मोबाईल नंबर (99779-61301) को लाईजिनिंग अधिकारी नियुक्त किया है।
