राज्यपाल ने लाईवलीहुड कॉलेज का किया अवलोकन, कौशल विकास कार्यक्रम की ली जानकारी

गरियाबंद 27 जनवरी 2025। राज्यपाल रमेन डेका ने सोमवार को जिला प्रवास के दौरान लाईवलीहुड कॉलेज का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने युवाओं के कौशल उन्न्यन के लिए चलाए जा रहे कौशल विकास कार्यक्रम की जानकारी ली। साथ ही कॉलेज में कौशल प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षणार्थियों से आवश्यक चर्चा की। राज्यपाल श्री डेका ने प्रशिक्षणार्थियों से प्रशिक्षण के फायदे एवं उपयोग की जानकारी ली। इस दौरान ब्यूटी थेरिपिस्ट कोर्स की प्रशिक्षणार्थी मोनिका सिन्हा ने राज्यपाल को बताया कि लाईवलीहुड कॉलेज में युवाओ को स्वरोजगार से जोड़ने विभिन्न कोर्स संचालित है। यह प्रशिक्षण आवश्यक होता है। इसके माध्यम से प्रशिक्षणार्थियों को कौशल उन्नयन का बेहतर माध्यम मिल रहा है। प्रशिक्षण उपरांत उन्हें स्वरोजगार स्थापित कर आत्मनिर्भर होने में मदद मिलेगी। युवाओं से चर्चा कर राज्यपाल श्री डेका ने विभिन्न कौशल उन्नयन कार्यक्रमों का लाभ लेकर स्वयं का बेहतर कौशल विकास करने को प्रेरित किया। इस दौरान कलेक्टर दीपक अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक निखिल कुमार राखेचा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत घासीराम मरकाम, अपर कलेक्टर प्रकाश राजपूत, सहायक परियोजना अधिकारी लाईवलीहुड कॉलेज श्रीमती सृष्टि मिश्रा सहित अन्य अधिकारी – कर्मचारी मौजूद रहे।