भक्त गुहा निषाद जयंती में शामिल हुए निखिलकांत

महासमुंद। नगर के वार्ड 14 लालवानी गली में नगर निषाद समाज भक्त निषाद राज गुहा जयंती का आयोजन 22 जनवरी को किया गया। जिसमें बतौर विशिष्ट अतिथि युकां प्रदेश महासचिव व पूर्व नपा सभापति निखिलकांत साहू शामिल हुए। श्री साहू ने भगवान राम, माता सीता व भैया लक्ष्मण तथा भक्त राज निषाद गुहा के वेशभूषा में सजे बच्चों की पूजा की उन्होंने भगवान राम से नगरवासियों की उत्तरोत्तर प्रगति की कामना की। उन्होंने कहा कि निषाद समाज ऐसे महापुरुष के वंशज हैं, जिन्होंने भगवान मर्यादा पुरुषोत्तम राम के परम मित्र होने का गौरव प्राप्त किया।

इन्हें भी पढ़े