गणतंत्र दिवस समारोह, फाइनल रिर्हसल में कलेक्टर-एसपी रहे मौजूद

बालोद, 24 जनवरी 2025। जिला मुख्यालय स्थित सरयु प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस समारोह का सफल एवं गरिमामय आयोजन सुनिश्चित करने अंतिम अभ्यास सम्पन्न किया गया। कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चंद्रवाल और पुलिस अधीक्षक एसआर भगत के मार्गदर्शन में समारोह का अंतिम अभ्यास सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे, अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर एवं अशोक जोशी, एसडीएम सुरेश साहू, एसडीओपी देवांश राठौर सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

इन्हें भी पढ़े