गणतंत्र दिवस समारोह., सांस्कृतिक कार्यक्रम व विभागीय झांकियां

कोरिया 24 जनवरी 2025। गणतंत्र दिवस के अवसर पर सांसद चिन्तामणि महाराज प्रातः 9 बजे शासकीय रामानुज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय स्थित मिनी स्टेडियम बैकुण्ठपुर में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली जाएगी। इसके बाद मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण किया जाएगा। 9:20 को मार्च पास्ट, 9:30 मिनट पर मुख्यमंत्री का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन किया जाएगा। 9:45 को व्यायाम प्रदर्शन (शालेय विद्यार्थियों द्वारा), 9:50 को सांस्कृतिक कार्यक्रम, 10:20 को विभागीय झांकियों का प्रदर्शन, 10:50 को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र का वितरण एवं 11:00 बजे कार्यक्रम का कार्यक्रम का समापन होगा।

इन्हें भी पढ़े