महिला के साथ मारपीट
महासमुंद। सरायपाली के बाजार पारा में एक महिला के साथ दूसरी महिला ने मारपीट कर दी। पुलिस को बबली बाघ ने बताया कि 20 जनवरी की सुबह वह घर में थी। उनकी पुत्री जगेश्वरी बाघ ने बताया कि बसंती बाई का भाई टिंकू डोंगरे तांकझांक कर रहा है। जिस पर प्रार्थिया ने टिंकू डोंगरे की नानी व बसंती को जाकर समझाइश दी। बाद लगभग 7 बजे बसंती बाई ने प्रार्थिया के घर के सामने आकर गाली-गलौज कर मारपीट करने लगी। महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 115(2), 296, 351(2) बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज किया है।
