जुआ खेलते तीन पकड़ाए

महासमुंद। सरायपाली पुलिस ने जुआ खेल रहे तीन लोगों पर कार्रवाई की। पुलिस ने बताया कि 21 जनवरी को 6.30 बजे बिलाईगढ़ डबरी तालाब के पास जुआ खेलते पुलिस ने वार्ड 10 सरायपाली निवासी दीपक कुमार (40), ओम गैरेज झिलमिला सरायपाली निवासी संजय अग्रवाल (57), बड़े पंधी बिलाईगढ़ थाना सरायपाली निवासी बिहारी लाल भोई (50) के कब्जे से 12500 रुपए जब्त किया गया। मामले में छग जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत कार्रवाई की गई।