सड़क दुर्घटना में आंगनबाड़ी सहायिका समेत दो घायल
महासमुंद। सिटी कोतवाली थाना अंर्तगत साराडीह मोड़ पर सड़क दुर्घटना में आंगनबाड़ी सहायिका समेत दो घायल हो गए। जानकारी के अनुसार परसकोल निवासी आंगनबाड़ी सहायिका उर्मिला टंडन ने बताया कि 19 जनवरी को वह अपने पति हरीशचंद्र टंडन व नातिन श्रेया ओगरे के साथ घोड़ारी गई थी। पति हरीशचंद्र टंडन की बाइक क्रमांक सीजी 04 डीएल 6323 से वापस परसकोल जा रहे थे शाम करीब 4.30 बजे साराडीह मोड़ के पास नेशनल हाईवे 353 के पास एक महिंद्रा थार वाहन क्रमांक ओडी 03 वी 1313 के चालक ने पीछे से बाइक को ठोकर मार दिया। पुलिस ने रिपोर्ट पर आरोपी वाहन चालक के खिलाफ 125(ए), 281 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।
