मतदाता दिवस के अवसर पर अधिकारी-कर्मचारी लेंगे शपथ
बलरामपुर 22 जनवरी 2025। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रत्येक वर्ष 25 तारीख को राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन सम्पूर्ण भारत में किया जाता है। इसी कड़ी में उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने जानकारी दी है कि जिले में भी “राष्ट्रीय मतदाता दिवस” के अवसर पर समस्त अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा शपथ लिया जाएगा। 25 को शासकीय अवकाश होने के कारण 24 को मतदाता शपथ आयोजित किया जाएगा। इसके लिए समस्त अधिकारी-कर्मचारी प्रातः 11 बजे कलेक्टर कार्यालय परिसर में उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे।
