शासकीय व सार्वजनिक भवनों में रोशनी की जाएगी

बलरामपुर 22 जनवरी 2025। गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 26 तारीख की रात्रि में सभी शासकीय व सार्वजनिक भवनों एवं राष्ट्रीय महत्व के स्मारकों पर रोशनी की जाएगी। कलेक्टर राजेन्द्र कटारा द्वारा सर्व कार्यालय प्रमुख को 26 जनवरी की रात्रि में गणतंत्र दिवस के अवसर पर अपने कार्यालय में रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिया गया है।