आदर्श आचरण संहिता का पालन कराने अधिकारी नियुक्त
नगरीय निकाय आम निर्वाचन
उत्तर बस्तर कांकेर, 21 जनवरी 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर द्वारा नगरपालिका परिषद और नगर पंचायतों में प्रत्याशी राजनैतिक दल, शासकीय अधिकारी/कर्मचारी तथा अन्य के लिए आदर्श आचरण संहिता पालन कराने के लिए समिति गठन किया गया है। जारी आदेशानुसार संबंधित क्षेत्र के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को अध्यक्ष, मुख्य नगरपालिका अधिकारी को संयोजक तथा कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग एवं छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल, तहसीलदार, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस, थाना प्रभारी और प्रभारी अधिकारी सर्व संबंधित विभाग को सदस्य नियुक्त किया गया है।
