सेक्टर मजिस्ट्रेट अधिकारी नियुक्त

नगरीय निकाय व पंचायत आम निर्वाचन
उत्तर बस्तर कांकेर, 21 जनवरी 2025/ नगरपालिका परिषद, नगर पंचायत एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन-2025 के लिए कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने दण्डाधिकारियों को सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। नगरपालिका परिषद सीमा क्षेत्र के लिए अनुविभागीय दण्डाधिकारी कांकेर अरूण कुमार वर्मा और जनपद पंचायत कांकेर सीमा क्षेत्र के लिए कार्यपालिक दण्डाधिकारी पुष्पराज पात्र, संजय राय तथा दुर्गावती कुजूर को सेक्टर मजिस्ट्रेट अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार जनपद नरहरपुर सीमा क्षेत्र के लिए कार्यपालन दण्डाधिकारी कांकेर पौरस वेन्ताल तथा सुश्री भाग्यश्री, नगर पंचायत चारामा सीमा क्षेत्र के लिए अनुविभागीय दण्डाधिकारी नरेन्द्र कुमार बंजारा, कार्यपालन दण्डाधिकारी प्रवीण नेताम, जनपद पंचायत चारामा सीमा क्षेत्र के लिए कार्यपालिक दण्डाधिकारी सत्येन्द्र शुक्ल और हेमलता सलाम को सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। नगर पंचायत भानुप्रतापपुर सीमा क्षेत्र हेतु अनुविभागीय दण्डाधिकारी गंगाधर वाहिले, कार्यपालिक दण्डाधिकारी सुरेन्द्र कुमार उर्वशा और कृष्णकुमार पाटले, जनपद दुर्गूकोंदल सीमा क्षेत्र हेतु कार्यपालिक दण्डाधिकारी केतन कुमार भोयर तथा नगर पंचायत अंतागढ़ सीमा क्षेत्र हेतु अनुविभागीय दण्डाधिकारी राहुल रजक को सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। इसी तरह जनपद पंचायत अंतागढ़ सीमा क्षेत्र के लिए कार्यपालिक दण्डाधिकारी बिरेन्द्र कुमार नेताम तथा सुधाकर खलखो, नगर पंचायत पखांजूर सीमा क्षेत्र हेतु अनुविभागीय दण्डाधिकारी ए.एस. पैकरा और जनपद पंचायत कोयलीबेड़ा सीमा क्षेत्र के लिए कार्यपालिक दण्डाधिकारी कुलदीप ठाकुर तथा भरतलाल ब्रम्हे को कलेक्टर द्वारा सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।

इन्हें भी पढ़े