धान खरीदी में अनियमितता पर 3 और केंद्र प्रभारी हटाए गए

बलौदाबाजार, 21 जनवरी 2025/कलेक्टर दीपक सेानी के निर्देश पर जिले में धान खरीदी केन्द्रों में प्राधिकृत अधिकारी द्वारा धान खरीदी केन्द्रों में निरीक्षण के दौरान अनियमितता पाए जाने पर 3 धान खरीदी केंद्रों के प्रभारियों को हटा दिया है। हटाए गये केंद्र प्रभारियों में रिकोकला चेतन डड़सेना, रोहांसी धर्मेन्द्र साहू एवं बिटकुली से मनोज कुमार श्रीवास्तव शामिल हैं। इसके पूर्व भी 3 केंद्र प्रभारियों को अनियमितता बरतने पर हटाए गये हैं। इस तरह सप्ताह भर के अंदर ही 6 उपार्जन केंद्र प्रभारी हटाए गए। हटाए गए धान खरीदी केंद्रों में नये प्रभारी बनाए गए हैं जिसमें रिकोकला से कुर्तीबास बारिक, दतान(प) खिलावन ध्रुव, सैहा सुखीराम साहू, रोहांसी भुनेश्वर साहू, डमरू यशवंत कुमार साहू एवं बिटकुली राजेश साहूु शामिल है।

इन्हें भी पढ़े

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.