कलेक्टर ने घोषित किया स्थानीय अवकाश

बालोद, 21 जनवरी 2025। कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने आदेश जारी कर जिले में स्थानीय अवकाश घोषित किया है। जारी आदेश के अनुसार 27 अगस्त को गणेश चतुर्थी, एक अक्टूबर को महानवमी (दशहरा) एवं 21 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा के अवसर पर स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। उक्त तिथि में अवकाश कोषालय एवं उप कोषालय तथा बैंको के लिए लागू नहीं होगा।

इन्हें भी पढ़े