चुनाव, अस्त्र-शस्त्र थाने में 25 तक जमा करने के निर्देश

बलरामपुर 21 जनवरी 2025। जिला दंडाधिकारी एवं अनुज्ञापन प्राधिकारी राजेन्द्र कटारा के द्वारा नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन हेतु आदर्श आचार संहिता प्रभावशील रहने तक के लिये शस्त्र लायसेंसधारियों के शस्त्र लाइसेंस निलंबित किया गया है। कलेक्टर ने आगामी नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत के निष्पक्ष तथा शांतिपूर्ण निर्वाचन सुनिश्चित करने तथा लोक शांति की सुरक्षा हेतु साथ ही आम व्यक्ति की सुरक्षा की दृष्टि से सीमित अवधि के लिये आग्नेय शस्त्र लाइसेंस धारकों से जमा करने के निर्देश दिये हैं। जिससे चुनाव प्रक्रिया के दौरान भय एवं आतंक का वातावरण निर्मित न हो सके तथा इन अस्त्र-शस्त्रों का दुरुपयोग होने से रोका जा सके। समस्त लाइसेंस धारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने आग्नेय अस्त्र-शस्त्र नजदीकी पुलिस स्टेशन में 25 तक जमा करें। सभी लाइसेंस धारी नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के परिणामों की घोषणा उपरांत अपने अस्त्र-शस्त्र वापस प्राप्त कर सकेंगे।

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.