गला रेत कर युवक की हत्या
महासमुंद 20 जनवरी 2025। पटेवा थाना क्षेत्र के बरेकेल कला में हाईस्कूल के पास एक युवक की लाश मिली है। पहचान छिपाने के लिए युवक की आंख और गले को हथियार से काटने के बाद आंख को पत्थर से कुचल दिया गया है। घटना करीब 6 बजे की बताई जा रही है। पटेवा थाना प्रभारी विनोद कश्यप ने बताया कि मृतक कसीबाहरा निवासी शिवा यादव के संबंध में पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि गांव के कुछ युवक हाईस्कूल के पास टहलने गए थे। जहां युवक की लाश देखकर ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। कोटवार ने पटेवा थाना में इसकी जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने बताया कि युवक की किसी धारदार हथियार से गले में वार किया गया है। पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना कर रही है।
