नगरीय निकाय व पंचायत चुनाव की अनुसूची जारी, तीन चरणों में होगा सम्पन्न

उत्तर बस्तर कांकेर, 20 जनवरी 2025। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकायों एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन कराये जाने हेतु समय-अनुसूची जारी की गई है। राज्य निर्वाचन आयोग के जारी निर्देशानुसार नगरीय निकाय निर्वाचन 22 से 15 फरवरी के मध्य सम्पन्न होगा तथा मतदान 11 फरवरी को कराया जाएगा। मतगणना 15 फरवरी को होगी। इसी तरह त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन की प्रक्रिया 27 से 24 फरवरी के बीच सम्पन्न होगी। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मतदान तीन चरणों, यानी 17 फरवरी, 20 एवं 23 फरवरी को सम्पन्न कराया जाएगा।
जारी निर्देशानुसार 22 जनवरी बुधवार को निर्वाचन की अधिसूचना का प्रकाशन एवं स्थानों (सीटों) के आरक्षण के संबंध में सूचना का प्रकाशन जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा किया जाएगा। इसी प्रकार मतदान केन्द्रों की सूची का प्रकाशन एवं नाम निर्देशन पत्र 22 जनवरी बुधवार को रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा प्राप्त किया जाएगा। नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तारीख 28 जनवरी मंगलवार तथा 29 जनवरी बुधवार को नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा (जांच) रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा किया जाएगा। इसी प्रकार 31 जनवरी को दोपहर 03 बजे तक अभ्यर्थिता से नाम वापस ली जा सकेगी। इसी दिन यानी 31 जनवरी को रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची तैयार करना, प्रकाशन और निर्वाचन प्रतीकों का आबंटन किया जाएगा। नगरीय निकाय में मतदान 11 फरवरी मंगलवार एवं मतगणना और निर्वाचन परिणामों की घोषणा 15 फरवरी शनिवार को सम्पन्न होगा।
इसी प्रकार त्रिस्तरीय पंचायत तीन चरणों में 27 जनवरी सोमवार को निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन एवं स्थानों (सीटों) के आरक्षण के संबंध में सूचना का प्रकाशन जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा किया जाएगा। इसी दिन रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा मतदान केन्द्रों की सूची का प्रकाशन एवं नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किया जाएगा। नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तारीख 03 फरवरी सोमवार तथा नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा (जांच) 04 फरवरी मंगलवार को रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा किया जाएगा। इसी तरह अभ्यर्थिता से नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 06 फरवरी गुरूवार निर्धारित की गई है। साथ ही निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची तैयार करना, प्रकाशन और निर्वाचन प्रतीकों का आबंटन इसी दिन रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा किया जाएगा। जिले में त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन तीन चरणों में सम्पन्न होगा। प्रथम चरण में 17 फरवरी को कांकेर और चारामा, द्वितीय चरण में 20 फरवरी को भानुप्रतापपुर एवं दुर्गूकोंदल तथा तृतीय चरण में 23 फरवरी को अंतागढ़ और कोयलीबेड़ा में सम्पन्न होगा।

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.