गणतंत्र दिवस व महात्मा गांधी निर्वाण दिवस पर शुष्क दिवस घोषित

दंतेवाड़ा, 20 जनवरी 2025। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने आबकारी अधिनियम के अधीन आबकारी देशी एवं विदेशी मदिरा की फुटकर बिक्री अनुज्ञापन तथा व्यवस्थापन नियम के तहत 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस तथा 30 जनवरी को महात्मा गांधी निर्वाण दिवस के अवसर पर मदिरा विक्रय के लिये शुष्क दिवस घोषित किया है। जिसके तहत उक्त दोनों दिवस जिले की समस्त देशी मदिरा दुकानों सहित विदेशी मदिरा दुकानें तथा एफएल-7 सैनिक कैंटीन पूर्णतः बंद रहेगी। उक्त आदेश का कड़ाई से परिपालन सुनिश्चित किये जाने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये गये हैं।

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.