पालना केंद्र में कार्यकर्ता व सहायिका पद के लिए 31 तक आवेदन आमत्रित

नारायणपुर, 17 जनवरी 2025। जिले हेतु स्वीकृत पालना केन्द्र में कार्यकर्ता एवं सहायिका पद हेतु आवेदन आमत्रित किया गया है । नगर पालिका क्षेत्र अन्तर्गत 1 पालना केन्द्र खोले जाने की स्वीकृति शासन स्तर से प्राप्त हुई है । पालना केन्द्र में कामकाजी महिलाओं के 6 वर्ष तक के बच्चे रखे जायेंगे एवं संचालन प्रातः 9.30 बजे से सायं 5.30 बजे तक किया जायेगा। जिसे निकट के आंगनबाडी केन्द्र से सम्बद्ध करते हुए आंगनबाड़ी केन्द्र की सेवाएँ भी उपलब्ध कराई जायेगी। पालना केन्द्र के संचालन हेतु पालना केन्द्र कार्यकर्ता एवं सहायिका हेतु आवेदन आमंत्रित किये जा रहे हैं । उक्त पदों हेतु शैक्षणिक योग्यता तथा नियुक्ति प्रक्रिया आंगनबाडी कार्यकर्ता एवं सहायिका के समान होंगी । पालना केन्द्र कार्यकर्ता को पांच हजार पांच सौ एवं सहायिका को तीन हजार रूपये मात्र मानदेय प्रतिमाह प्राप्त होगा । आवेदन के संबंध में विस्तृत जानकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय से संपर्क कर प्राप्त कर सकते हैं तथा आवेदन संबंधित परियोजना अधिकारी कार्यालय नारायणपुर में 31 जनवरी 2025 तक रजिस्टर्ड डॉक, स्पीड पोस्ट, व्यक्तिगत रूप से जमा किये जा सकते हैं। अंतिम तिथि उपरान्त प्राप्त आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जायेगा

इन्हें भी पढ़े