महतारी वंदन योेजना से शान्ति ने खोली सब्जी की दुकान
नारायणपुर, 17 जनवरी 2025। महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन और उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सुधार के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महतारी वंदन योजना लागू की है। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं के प्रति समाज में व्याप्त भेदभाव और असमानता को दूर करते हुए, उनके स्वास्थ्य में सुधार और आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। इसके अंतर्गत, पात्र विवाहित, विधवा और परित्यक्ता महिलाओं को प्रतिमाह 1,000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है। जिला मुख्यालय से 37 किलोमिटर दूर बारसूर रोड स्थित ग्राम कन्हारगांव निवासी श्रीमती शान्ति कोर्राम, पति पिरतू कार्राम जो कृषि एवं मजदूरी करके अपना जीवन यापन करती हैं, जो इस योजना की लाभार्थी हैं। शान्ति कोर्राम ने बताया कि हमारे परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। परिवार में केवल मेरे पति ही कमाने वाले हैं, जिससे मेरे परिवार का भरण पोषण होता है। परिणाम स्वरूप मेरे बच्चो की थोड़ी बेहतर जीवन के लिए संघर्ष करना पड़ रहा था। आय का उचित साधन नही होने के कारण दैनिक जरूरत भी पूर्ण नहीं हो पा रही थी। जब आगनबाडी दीदी ने मुझे महतारी वंदन योजना के बारे में बताया तो मैने महतारी वंदन योजना का फार्म भरा। 2024 से प्रति माह महतारी वंदन योजना अंतर्गत 1000 रूपये की राशि मेरे खाते में जमा होने लगी है, जिससे मैं अपने परिवार और बच्चों का अच्छे से भरण पोषण कर पा रही हूं। शान्ति कोर्राम ने इस योजना के लिए मुख्यंमत्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद ज्ञापित किया है। शान्ति कोर्राम इस पैसे से छोटी सी सब्जियों की दुकान खोलकर सब्जियों की बिक्री भी कर रही है, जिससे उन्हें और आर्थिक सहयोग मिल रहा है। यह योजना मेरे और मेरे परिवार के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इस योजना से मेरी तरह और कई महिलाओं को आर्थिक लाभ मिल रहा है।
