इलाज कराने के नाम पर लाखों की ठगी

महासमुंद 16 जनवरी 2025। पिथौरा के एक व्यक्ति से इलाज कराने के नाम पर 7.27 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। शिकायत पर पिथौरा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।
जानकारी के अनुसार पिथौरा निवासी आदित्य कुमार दुबे ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि उनकी भतीजी लक्ष्मीलता सेन की बचपन से अपने घर में रख कर परवरिश कर रहा हूं, वह विगत एक साल से रायपुर के छत्तीसगढ़ डिफेन्स एकेडमी में अध्ययनरत है। उसकी सहेली गीतांजली साहू व संतोषी नेताम से मेरी जान पहचान हुई। 2024 को मोबाइल पर गीतांजली साहू का मैसेज आया कि उन्हें बिलासपुर में कोचिंग के लिए जाना है जिसके लिए उन्हें 60 हजार रुपए की जरूरत है। जिस पर मैने एक च्वाईस सेंटर के संचालक प्रेम सिंग के माध्यम से 60 हजार रुपए उनके द्वारा दिए गए फोन पे पर भेजा। 31 दिसंबर को एक व्यक्ति ने फोन पर खुद को गीतांजली साहू का भाई नितिन साहू बताया और कहा कि पापा का एक्सीडेंट हो गया है उनका इलाज नागपुर के हास्पिटल में करा रहे हैं, 2 लाख रुपए की आवश्यकता है, इस पर मैनें प्रशांत अग्रवाल के माध्यम से 2 लाख 7 हजार रुपए भेजा। फिर 1 जनवरी 2025 को नितिन का फोन आया और बोला कि गीतांजली गिर गई है, उनकी आंख में चोट आई है उनके इलाज के लिये पैसे की आवश्कता है। जिस पर 2 जनवरी को प्रेमसिंह के माध्यम से 2 लाख रुपए रिचा च्वाईस सेंटर के संचालक प्रेम सिंह द्वारा 50 हजार आरटीजीएस के माध्यम से और 1 लाख 50 हजार रुपये कामता प्रसाद साहू के खाता नंबर पर भिजवाया था। 4 जनवरी को फिर फोन कर नितिन ने बेहतर इलाज के लिए चेन्नई ले जाना पड़ेगा कहकर 1 लाख रुपए की मांग करते हुए कहा वापस आकर अपने हिस्से की जमीन बेच कर दे दूंगा कहा। इस पर मैने प्रशांत अग्रवाल के माध्यम से कामता प्रसाद साहू के खाता पर 1 लाख रुपये भिजवाया। बाद 7 जनवरी को नितिन ने कॉल कर फिर 01 लाख रुपये मांगा तब प्रशांत अग्रवाल के माध्यम से नितिन के बताए फोन पे नंबर पर 1 लाख रुपये भेजा। 9 जनवरी को नितिन ने कॉल कर कहा कि गीतांजली का हास्पिटल से छुट्टी कराना है, चाचा 60 हजार रुपए की आवश्यकता है, तब फिर प्रशांत अग्रवाल के माध्यम से नितिन के बताए फोन पे नंबर पर 60 हजार रुपए भेजा। प्रार्थी ने पुलिस को बताया कि इस दौरान 12 जनवरी को मेरी भतीजी लक्ष्मीलता सेन घर पिथौरा आयी तो उक्त सभी बातें बताई। तब लक्ष्मीलता ने गीतांजली साहू को फोन कर पूछा कि ऐसी घटना तुम्हारे साथ हुई है क्या, तब गीतांजली ने मना कर दिया कि ऐसा कुछ नहीं हुआ है। अज्ञात मोबाइलधारक ने झूठ बोल कर मुझसे 7.27 लाख रुपए की धोखाधड़ी कर ली है।

इन्हें भी पढ़े