वन्यजीव संरक्षण पर केंद्रित पुस्तक व वन्यजीव कैलेंडर का विमोचन

उत्तर बस्तर कांकेर, 16 जनवरी 2025। वन विभाग ने तेंदुए और स्लॉथ भालू की जनगणना पर आधारित एक ऐतिहासिक पुस्तक का विमोचन किया। यह पुस्तक वाइल्डलाइफ एसओएस टीम और कांकेर वन विभाग के अधिकारियों द्वारा किए गए गहन अध्ययन का परिणाम है। इस अवसर पर वन्यजीव कैलेंडर का भी विमोचन किया गया। यह कैलेंडर वन्यजीव संरक्षण और सामुदायिक विकास के क्षेत्र में चल रहे प्रयासों का प्रतीक है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक आशाराम नेताम थे। इस अवसर पर मुख्य वन संरक्षक दिलराज प्रभाकर और डिवीजनल फॉरेस्ट ऑफिसर आलोक बाजपेयी ने भी समारोह में भाग लिया। गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति ने वन्यजीव संरक्षण और समुदाय की भागीदारी के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को रेखांकित किया।
फोटोग्राफी प्रतियोगिता के विजेताओं को किया गया सम्मानित
वाइल्डलाइफ कैलेंडर के लिए कांकेर वन विभाग द्वारा वाइल्डलाइफ फोटोग्राफी प्रतियोगिता आयोजित की गई थी, जिसमें कांकेर और अन्य शहरों के प्रतिभागियों ने भाग लिया। विजेताओं को उनकी उत्कृष्ट तस्वीरों के लिए वन विभाग द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस प्रतियोगिता में डॉ. रविकांत दास को प्रथम पुरस्कार, अभिनंदन तिवारी और विकास गुप्ता को द्वितीय पुरस्कार एवं विशाल त्रेहान, अनिकेत शेखर और मोइज़ अहमद को तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
वाइल्डलाइफ फोटोग्राफी प्रतियोगिता में डॉ. हिमांशु गुप्ता, अंजार नबी, मोइज़ अहमद, राहुल वेलायुधन पी.वी., डॉ. रविकांत दास, आयतु राम कश्यप, मोहिंद्र सिंह ठाकुर, अभिनंदन तिवारी, इमरान अहमद अंसारी, सत्यप्रकाश पांडे, धीरज कटारा, अभिजीत शर्मा, भेषज के. पटेल, विकास गुप्ता, विकास अग्रवाल, डॉ. आलोक सिंह, अनिकेत शेखर, राजू वर्मा, ऋषि सेन, डॉ. दिलीप वर्मा, हरि कुमार कुंजाम और विशाल त्रेहान ने भाग लिया, जिसमें प्रतिभागियों द्वारा ली गई तस्वरों में से चयनित तस्वीरों को कैलेंडर में शामिल किया गया है। यह आयोजन वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और समुदाय की सहभागिता को प्रोत्साहित करने का एक अनुकरणीय उदाहरण है।

इन्हें भी पढ़े