तीर्थयात्रियों का अभिनंदन कर श्रीफल, गमछा किया भेंट

महासमुंद। पंचकोशी परिक्रमा में शामिल तीर्थयात्रियों व आयोजकों का बम्हनी मंदिर ट्रस्ट कमेटी ने अभिनंदन किया। बम्हनेश्वरनाथ महादेव एवं श्री हनुमान मंदिर ट्रस्ट पंचवटी परिवार की ओर से पंचकोशी यात्रा के मार्गदर्शक सिद्धेश्वरानंद महाराज के साथ कीमतराम साहू, कृष्णकुमार साहू, शत्रुघ्न साहू, रूपराम साहू, सोमनाथ, विजयपुरी गोस्वामी, कृपालराम, गोपालदास, प्रदीप साहू, बसंत आदि का रोली, गुलाल, अक्षत से सम्मान कर श्रीफल व अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत किया गया। इस मौके पर सिद्धेश्वरानंद महाराज ने आशीर्वचन देते हुए कहा कि सेवा और धर्म के कार्य में पंचवटी परिवार निरंतर गतिमान हों और उत्तरोत्तर प्रगति करें। मंदिर ट्रस्ट कमेटी के सर्वराकार डॉ संतोष अग्रवाल ने 30 जनवरी को मंदिर परिसर में नवनिर्मित मंदिर में मां सावित्री देवी की प्राणप्रतिष्ठा में सभी को आमंत्रित करते हुए कहा कि प्रगति पथ में सदैव मार्गदर्शन की अपेक्षा है। इस मौके पर होरीलाल पांडेय, किशन अग्रवाल, अमिनेष अग्रवाल, सुखीराम साहू, बोल बम समिति की ओर से बाबूलाल साहू, पुजारी संतोष दुबे आदि मौजूद थे। अभिनंदन समारोह के पूर्व श्री हनुमान लला की आरती की गई व सामूहिक श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया गया।

इन्हें भी पढ़े