बीमारी से त्रस्त युवक ने लगाई फांसी

महासमुंद 7 जनवरी 2025। वार्ड नंबर 29 में एक 35 वर्षीय युवक ने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना सुबह करीब 11 बजे की बताई जा रही है। युवक की तबीयत खराब थी। जिससे वह परेशान रहता था। थाना प्रभारी शरद दुबे ने बताया कि मृतक वार्ड 29 निवासी बृजमोहन राजपूत (35) की तबीयत बीते 6 महीने से खराब चल रही थी। लंबे समय से उनका इलाज चल रहा था। सुबह करीब 9 बजे घर में मोबाइल चला रहा था। सुबह घर वालों के काम में जाने के बाद करीब 10 बजे कमरे में जाकर टीनशेड के लोहे के एंगल में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। जब उनके परिजन लौटे तो उनकी लाश लटक रही थी। इसकी सूचना परिजनों ने सिटी कोतवाली में दी। पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। जहां पीएम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने बताया कि युवक मजदूरी करता था। स्वास्थ्य खराब के चलते काम नहीं कर रहा था। उनके दो बच्चे हैं।