नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष का भाऊराम ने किया स्वागत

महासमुंद। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष भाऊराम साहू ने येतराम साहू को भाजपा जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर उनका स्वागत किया। श्री साहू ने कहा कि पहली बार भाजपा जिला संगठन में साहू समाज को प्रतिनिधित्व का अवसर प्रदान किया गया है। जिससे समाज में हर्ष का माहाैल है। श्री साहू ने कहा कि येतराम साहू ने दों दशकों से अधिक समय तक भाजपा संगठन में विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा से किया है। जिसके परिणाम स्वरूप भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें महासमुंद जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी साैंपी है। भाऊराम ने येतराम साहू को जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव, विस अध्यक्ष डाॅ. रमन सिंह, संगठन मंत्री पवन साय, विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, सांसद रूपकुमारी चाैधरी व समस्त वरिष्ठ जनों का आभार व्यक्त किया है।