लिपिक संघ का सम्मान समारोह व नववर्ष मिलन 5 को

महासमुंद। छत्तीसगढ़ लिपीक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ जिला शाखा महासमुंद के तत्वावधान में सेवा निवृत्त लिपीकों का सम्मान समारोह एवं नव वर्ष मिलन समारोह 05 जनवरी 2025 दिन रविवार को डाईट बी.टी.आई. रोड महासमुंद में आयोजित है। उक्त कार्यक्रम में कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष संजय सिंह, वरिष्ठ उपप्रांताध्यक्ष मनोज पांडे, उपप्रांताध्यक्ष भोलाराम कीर, राजेश सोनी, प्रांतीय कोषाध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष रायपुर देवाशिष दास, प्रांतीया प्रवक्ता सी.के. तिवारी, प्रांतीय महामंत्री दुष्यंत यादव, प्रांतीय सचिव बी.के. प्रधान, शिव साहू जिला संरक्षक एवं जिले के समस्त विभाग अंतर्गत लिपीक सम्मिलित होंगे। उक्त जानकारी जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार साहू ने दी है।