एसडीएम ने किया जिओ रिफ्रेशिंग कार्य का निरिक्षण

महासमुंद। एसडीएम हरिशंकर पैकरा ने आज महासमुंद जिले में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में संचालित जियो रिफ्रेशिंग कार्य का नांदगांव में निरीक्षण किया। उन्होंने कार्य के संबंध में दिशा निर्देश हल्का पटवारी को दिए। निरीक्षण के दौरान श्री पैकरा ने ग्राम प्रमुखों और ग्रामीणों को इस योजना की जानकारी दी और योजना के लाभ को विस्तार से समझाया। इस दौरान नायब तहसीलदार मोहित अमिला, हल्का पटवारी संतोष कुमार सोनी और नांदगांव के ग्रामीण उपस्थित थे।