पैरा स्पोर्ट्स प्रतियोगिता में दृष्टिबाधित खिलाड़ियों ने दिखाए दम
400 मीटर सीनियर पुरुष वर्ग में लक्की प्रथम, आलोक द्वितीय
महासमुंद। स्थानीय मिनी स्टेडियम में जिला पैरा स्पोर्ट संघ व खेल एवं युवा कल्याण के तत्वावधान में जिला स्तरीय पैरा स्पोर्ट्स स्पर्धा का आयोजन किया गया। स्पर्धा में जिले के सब जूनियर, जूनियर, सीनियर वर्ग के खिलाड़ी विभिन्न खेलों में शामिल हुए। दृष्टिबाधित वर्ग टी 11 व अल्प दृष्टिबाधित वर्ग टी 12 में 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर दौड़, तवा फेंक, गोला फेंक, लंबी कूद शामिल किया गया। अस्थि बाधित वर्ग टी -34, 42, 44, 47 में 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, गोला फेंक, तवा फेंक, भाला फेंक व लंबीकूद शामिल थे।
सर्वप्रथम अतिथियों ने 100 मीटर दौड़ को हरी झंडी दिखाकर खेल प्रारंभ किया। सांसद प्रतिनिधि नारेंद्र गिरी ने बच्चों को उनके छुपे हुए प्रतिभा को निखारने के लिए संस्था के कार्य को सराहनीय बताया। पारस चोपड़ा ने खिलाड़ियों को जिला, राज्य, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हुनर दिखाने का अवसर मिलेगा। डीइओ मोहन राव सावंत, खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण मनोज धृतलहरे, विपिन बिहारी महंती ने विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। डीईओ सावंत ने खेल को जीवन का अंग बताया और खेल के साथ-साथ पढ़ाई करने के लिए कहा।
दृष्टिबाधित वर्ग 100 मीटर दौड़ में सब जूनियर बालिका वर्ग में प्रथम नीलम, द्वितीय स्थान देवमोति ने प्राप्त किया। जूनियर बालिका वर्ग में प्रथम ममता ध्रुव, द्वितीय तारिणी साहू ने प्राप्त किया। सीनियर महिला वर्ग में प्रथम डूमेश्वरी साहू ने प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ सीनियर पुरुष वर्ग में प्रथम लक्की यादव, द्वितीय टिकेश्वर, जूनियर बालक वर्ग में प्रथम नोशन पटेल, द्वितीय ईशान भोई, सब जूनियर बालक वर्ग में प्रथम तुषार गिरी गोस्वामी, द्वितीय यखिल ने प्राप्त किया। टी 44 बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ जूनियर में प्रथम राजेश कुमार, द्वितीय धीरज ने प्राप्त किया। लंबी कूद सब जूनियर में प्रथम हेमराज। टी 11-400 मीटर सीनियर पुरुष वर्ग में प्रथम लक्की यादव, द्वितीय त्रिलोक ने प्राप्त किया। भाला फेंक जूनियर बालक वर्ग में प्रथम स्थान राजेश कुमार, द्वितीय स्थान मुकेश, सीनियर पुरुष में प्रथम स्थान संजय पैकरा ने प्राप्त किया।
इसी तरह तवा फेंक सीनियर पुरुष वर्ग में प्रथम अनिल निषाद, द्वितीय संजय पैकरा ने प्राप्त किया। टी-11, 200 मीटर दौड़ बालिका सब जूनियर में प्रथम ज्योति निषाद, द्वितीय ममता, जूनियर में प्रथम तारिणी साहू, सीनियर में प्रथम डूमेस्वरी रही। टी 44 बालिका वर्ग 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़ में प्रथम संगम निषाद ने प्राप्त किया। भाला फेंक जूनियर में प्रथम भानुप्रिया, टी 54 सीनियर बिंदा यादव ने प्रथम रही। टी 44 बालिका वर्ग तवा फेंक सब सीनियर में प्रथम बालमोती रही। द्वितीय लछवंतीन ने प्राप्त किया। जूनियर बालिका वर्ग में प्रथम हेमा निषाद, द्वितीय भानुप्रिया ने प्राप्त किया। जिले के चयनित खिलाड़ी राज्य स्तरीय पैरा स्पोर्ट्स प्रतियोगिता कोटा स्टेडियम रायपुर में 3 से 5 जनवरी तक शामिल होंगे।
