लेकावाड़ा घटना की दण्डाधिकारी जांच के आदेश, 20 तक दावा-आपत्ति

नारायणपुर, 3 जनवरी 2025। थाना ओरछा क्षेत्रान्तर्गत 12 दिसम्बर को ग्राम लेकावाड़ा कलहाजा के जंगल पहाड में हुए पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में 5 पुरूष एवं 2 महिला नक्सलियों के मारे जाने के फलस्वरूप दण्डाधिकारी जाँच करने हेतु अनुविभागीय दण्डाधिकारी ओरछा अभयजीत सिंह मण्डावी, को दण्डाधिकारी जॉच कर प्रतिवेदन समय सीमा में प्रस्तुत करने हेतु नियुक्ति किया गया है। उक्त घटना के संबंध में जो भी व्यक्ति कोई भी कथन, दावा आपत्ति, लिखित या मौखिक शपथ पेश करना चाहता है, तो वे 20 तारीख तक अपने अभिमत सहित कार्यालयीन समय में (अवकाश के दिन छोड़कर) अधोहस्ताक्षरकर्ता के न्यायालय में प्रस्तुत कर सकते हैं। समयोपरांत प्राप्त आवेदन, दावा आपत्ति पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।