मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 6 को
नारायणपुर, 03 जनवरी 2025। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देशानुसार फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम अर्हता तिथि एक जनवरी के संबंध में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 6 जनवरी को विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 84- अंतर्गत आने वाले जिले के सभी मतदान केन्द्रों में किया जाना है। तत्संबंध में जिले के मान्यता प्राप्त सभी राजनैतिक दलों की बैठक व्यवस्था उप जिला निर्वाचन अधिकारी के कक्ष क्रमांक-22 में 06 जनवरी दिन सोमवार को समय प्रातः 11 बजे आयोजित नियत की गई है। कृपया उक्त बैठक में प्रतिनिधि निर्धारित समयावधि पर उपस्थित होंगे।
