बीच बस्ती में मुर्गी फार्म का संचालन, बदबू से ग्रामीण परेशान

महासमुंद। ग्राम बरेकेल कला (पटेवा) के बीच बस्ती में मुर्गी फार्म का संचालन किया जा रहा है। जिससे उत्पन्न तीव्र बदबू व गंदगी से ग्रामीण परेशान हैं। मुर्गा फार्म के सामने ही जैतखाम है। गांव के जैतखाम चाैक में मुर्गी फार्म संचालन से जैतखाम में पूजा-पाठ करने वालों को भी परेशानी हो रही है। उक्त मुर्गी फार्म को बंद कराने के लिए कई बार कलेक्टर को शिकायत किया गया है। लेकिन, आज तक उक्त मुर्गी फार्म को बंद करने की कार्रवाई नहीं की गई।
ग्रामीणों नेइकलेक्टर आवक-जावक में साैंपे आवेदन में बताया है कि वार्ड 7 निवासी अविनाश सागर पिता देवप्रसाद केलकर द्वारा बीच बस्ती में अपने घर पर ही मुर्गी पालन का कार्य किया जा रहा है। जिससे आसपास में अत्यधिक बदबू फैल रहा है। मुर्गी फार्म की गंदगी के चलते मिक्खयां भिनभिनाते रहते हैं। तीव्र बदबू के कारण आसपास के रहवासियों का रहना, खाना, सोना मुश्किल हो गया है। बताया गया कि विगत वर्ष 24.11.2023 को कलेक्टर को दिये शिकायत के बाद नायब तहसीलदार व पंचायत प्रतिनिधियों की उपिस्थति में गांव में बैठक का आयोजन किया गया था। बैठक में मुर्गी फार्म के संचालक को शीघ्र बंद करने कहा गया था, जिस पर सहमति देते हुए उन्होंने 1 माह के भीतर मुर्गी फार्म का संचालन बंद करने की बात कही थी। लेकिन, आज 1 वर्ष से अधिक समय बीतने के बाद भी मुर्गी फार्म को बंद नहीं किया गया। कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। साथ ही मुर्गी फार्म की बदबू व गंदगी से महामारी फैलने की आशंका भी व्यक्त की जा रही है। अत: ग्रामीणों ने उक्त मुर्गी फार्म को शीघ्र बंद करने की मांग की है।