सेफ इंटेलीजेंट सिक्यूरिटी सर्विसेस में भर्ती, 30-31 व 2 जनवरी को प्लेसमेंट कैंप
बालोद, 27 दिसम्बर 2024। जिले के विभिन्न विकासखण्डों में सेफ इंटेलीजेंट सिक्यूरिटी सर्विसेस भिलाई के द्वारा 30 एवं 31 तारीख तथा 2 जनवरी को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाएगा। उप संचालक जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मागदर्शन केंद्र ने बताया कि इसके अंतर्गत शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था गुरूर में 30 तारीक, शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था डौण्डी में 31 तारीख तथा शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था डौण्डीलोहारा में 2 जनवरी को प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा। जिसमें सिक्यूरिटी गार्ड पुरूष के 100 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसकी शैक्षणिक योग्यता पांचवी एवं आठवी निर्धारित की गई है। सिक्यूरिटी गार्ड केवल पुरूष के 200 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसकी शैक्षणिक योग्यता दसवीं एवं बारहवीं निर्धारित की गई है। इसी तरह सिक्यूरिटी सुपरवाईजर पुरूष के 50 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसकी शैक्षणिक योग्यता बारहवीं या ग्रेजूएट पास निर्धारित की गई है। इसी तरह महिला सिक्यूरिटी गार्ड के 20 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसकी शैक्षणिक योग्यता पांचवी, आठवी पास निर्धारित की गई है। उक्त पद हेतु आयु सीमा 20 से 40 वर्ष एवं कार्यक्षेत्र रायपुर, दुर्ग, भिलाई एवं राजनांदगांव रहेगा। उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपने शैक्षणिक योग्यता के सम्पूर्ण प्रमाण पत्र, रोजगार पंजीयन कार्ड, पासपोर्ट साईज फोटो एवं आधार कार्ड की मूल एवं छायाप्रति के साथ निर्धारित तिथि एवं स्थान पर उपस्थित हो सकते हैं।
