वार्ड क्रमांक एक व 20 में राशन दुकान के लिए आवेदन 2 जनवरी तक

बालोद, 27 दिसम्बर 2024। नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 1 एवं वार्ड क्रमांक 20 में शासकीय उचित मूल्य की दुकान के संचालन हेतु 2 जनवरी तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। जिला खाद्य अधिकारी नेे बताया कि इच्छुक स्थानीय नगरीय निकाय, महिला स्वसहायता समूह, प्राथमिक कृषि शाख समितियां एवं अन्य सहकारी समितियां उपक्रम 2 तारीख को शाम 5.30 बजे तक संयुक्त जिला कार्यालय के खाद्य शाखा में आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर सकते हैं।