जिले में अब तक 7.61 लाख क्विंटल से अधिक धान खरीदी

गौरेला पेंड्रा मरवाही, 27 दिसम्बर 2024। समर्थन मूल्य पर जिले के किसानों से अब तक 7 लाख 61 हजार 224 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है। इसमें मोटा धान 7 लाख 57 हजार 795 क्विंटल और पतला धान 3429 क्विंटल शामिल है। जीपीएम जिले में पंजीकृत किसानों की कुल संख्या 24 हजार 460 है। राज्य शासन द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 31 जनवरी 2025 तक की जाएगी। जिले में धान उपार्जन के लिए 20 केन्द्र बनाए गए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 27 दिसम्बर की स्थिति में धान उपार्जन केन्द्र लरकेनी में 62 हजार 782 किंवटल, धनौली में 59 हजार 152 क्विंटल, मेंढू़का में 54 हजार 901 क्विंटल, लालपुर में 59 हजार 636 क्विंटल, पेण्ड्रा में 54 हजार 359 क्विंटल, भर्रीडांड़ में 48 हजार 520 क्विंटल, सिवनी में 51 हजार 434 क्विंटल, देवरीकला में 41 हजार 992 क्विंटल, नवागांव पेण्ड्रा में 40 हजार 631 क्विंटल, मरवाही में 35 हजार 388 क्विंटल, खोडरी में 33 हजार 235 क्विंटल, परासी में 35 हजार 384 क्विंटल, गौरेला में 32 हजार 751 क्विंटल, निमधा में 32 हजार 250 क्विंटल, तरईगांव में 33 हजार 154 क्विंटल, तेंदूमुड़ा 27 हजार 845 क्विंटल, बंशीताल में 23 हजार 338 क्विंटल, कोडगार 17 हजार 523 क्विंटल, जोगीसार 9 हजार 988 क्विंटल और धान उपार्जन केंद्र बस्ती में 6 हजार 960 क्विंटल धान समर्थन मूल्य पर खरीदा गया है।

इन्हें भी पढ़े

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.