नगरपालिका चुनाव, सामग्री की दर निर्धारण के सम्बन्ध में बैठक

अम्बिकापुर 27 दिसम्बर 2024। आगामी नगरपालिका आम निर्वाचन के लिए अभ्यर्थियों द्वारा निर्वाचन के दौरान उपयोग में लाये जाने वाले आवश्यक सामग्री की दर निर्धारण हेतु शुक्रवार को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विलास भोसकर ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। कलेक्टर ने बैठक में उपस्थित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से सामग्री दरों के निर्धारण के सम्बंध में चर्चा की। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सुनील नायक ने दरों के सम्बंध में विस्तृत जानकारी दी।