28-29 को होने वाली आरक्षण की कार्यवाही स्थगित, नई तिथि का ऐलान

एमसीबी/27 दिसंबर 2024। सर्वसाधारण को सूचनार्थ किया जाता है कि त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के आरक्षण के संबंध में इस कार्यालय द्वारा 28-29 को होने वाले आरक्षण की कार्यवाही को स्थगित किया जाता है। त्रिस्तरीय पंचायत राज संस्थाओं के पदों के आरक्षण की कार्यवाही हेतु जारी समय सारणी को संशोधित कर नवीन समय सारणी जारी की जाती है। जो इस प्रकार है- जिला पंचायत सदस्य, जनपद अध्यक्ष, जनपद सदस्य एवं पंच पद के प्रवर्गवार आरक्षण की कार्यवाही 3 जनवरी को, जिला पंचायत सदस्य, जनपद अध्यक्ष, जनपद सदस्य, सरपंच एवं पंच पद के प्रवर्गवार आरक्षण की कार्यवाही 8 जनवरी एवं 10 जनवरी को जिला पंचायत सदस्य प्रवर्गवार आरक्षण की कार्यवाही कलेक्टर के द्वारा किया जाना प्रस्तावित है। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के आरक्षण की सूचना 3 जनवरी तथा आरक्षण की कार्यवाही एवं जानकारी 11 जनवरी को प्रेषित करना संचालक पंचायत के द्वारा किया जाना प्रस्तावित है।