निर्माण श्रमिकों के लिए पंजीयन नवीनीकरण कि अंतिम तिथि 31 तक

गौरेला पेंड्रा मरवाही, 27 दिसम्बर 2024। भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल ने पजीकृत निर्माण श्रमिकों को पंजीयन नवीनीकरण का अंतिम अवसर प्रदान किया है। ऐसे श्रमिक, जिनके पंजीयन की वैधता एक वर्ष या उससे अधिक समय पूर्व समाप्त हो चुकी है और जिन्होने अभी तक पंजीयन नवीनीकरण के लिए आवेदन नहीं किया है, वे 31 दिसंबर 2024 तक नवीनीकरण करा सकते हैं। पंजीयन नवीनीकरण के लिए श्रमिक श्रमेव जयते मोबाइल ऐप, मुख्यमंत्री श्रम संसाधन केंद्र, विभागीय वेबसाइट या च्वाइस सेंटर के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। यह अंतिम तिथि के बाद अनवीनीकृत पंजीयन को अपंजीकृत मान लिया जाएगा। मण्डल ने निर्माण श्रमिकों से अपील की है कि वे समय पर अपने पंजीयन का नवीनीकरण कराएं, जिससे उन्हें कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलता रहे। श्रमिक किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए मुख्यमंत्री श्रमिक सहायता केंद्र के हेल्पलाइन नंबर +91-07713505050 पर संपर्क कर सकते हैं।

इन्हें भी पढ़े

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.