कलेक्टर ने 2025 के लिए स्थानीय अवकाश घोषित किए
बलरामपुर 21 दिसम्बर 2024। कलेक्टर राजेन्द्र कटारा ने प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए 2025 के लिए जिले में निम्न तिथियों को स्थानीय अवकाश घोषित किया है। कलेक्टर द्वारा जारी आदेश में 14 जनवरी को मकर संक्रांति/पोंगल, 3 सितम्बर को ढोल ग्यारस (करमा) तथा 21 अक्टूबर को दीपावली का दूसरा दिन (गोवर्धन पूजा) के लिए स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। उक्त स्थानीय अवकाश कोषागार/उप कोषागारों तथा बैंकों के लिए लागू नहीं होगा।
