कायाकल्प स्वच्छ अस्पताल योजना, राज्य स्तरीय पुरस्कार वितरण समारोह 21 को, सीएम होंगे शामिल

रायपुर, 20 दिसंबर 2024। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में 21 तारीख को पंडित जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के अटल बिहारी वाजपेयी ऑडिटोरियम में काया कल्प स्वच्छ अस्पताल योजना के अंतर्गत राज्य स्तरीय पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया जा रहा है। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि उप मुख्यमंत्री अरूण साव एवं विजय शर्मा एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल करेंगे। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि समारोह में लोक सभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल, मंत्री केदार कश्यप सहित विधायकगण राजेश मूणत, मोतीलाल साहू, पुरंदर मिश्रा, सुनील सोनी, अनुज शर्मा, गुरू खुशवंत साहेब एवं इंद्रकुमार साहू उपस्थित रहेंगे।