पालना केन्द्र में वर्कर व सहायिका भर्ती के लिए आवेदन 6 जनवरी तक
गरियाबंद 19 दिसम्बर 2024। जिले को 4 पालना (क्रेश) केन्द्र के संचालन के लिए स्वीकृति प्राप्त हुई है। जिसमे संयुक्त जिला कार्यलय परिसर गरियाबंद, राजिम, कोपरा, रायपुर देवभोग मुख्य मार्ग आगनबाड़ी केन्द्र के सामने किराये का भवन मैनपुर में जिसमें पालना वर्कर एवं सहायिका भर्ती किया जाना है। महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यक्रम अधिकारी अशोक पाण्डेय ने बताया कि पालना (आंगनबाड़ी सह पालना) का संचालन आदर्श रूप में 25 बच्चों के लिए संचालित किया जायेगा। जिसका समय प्रातः 9 बजे से सायं 5 बजे तक रहेगा। संचालित किये जाने वाले पालना में कामकाजी महिलाओं के 6 वर्ष तक के बच्चे रखें जायेंगे। प्रत्येक पालना निकट के आंगनबाड़ी केन्द्र से सम्बद्ध रहेगा ताकि इन बच्चों को आंगनबाडी केन्द्र की सेवायें भी उपलब्ध हो सके। इसकी संचालन के लिए क्रेश वर्कर एव केश सहायिका की पदस्थापना की जायेगी। इसके लिए शैक्षणिक योग्यता और नियुक्ति प्रक्रिया क्रेश वर्कर का आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं क्रेश सहायिका का आगनबाड़ी सहायिका के समान ही रहेगी। क्रेश वर्कर को प्रतिमाह 5500 रूपये मानदेय एवं क्रेश सहायिका को 3000 रूपये प्रतिमाह मानदेय दिया जायेगा। आवेदन के संबंध में विस्तृत जानकारी संबंधित एकीकृत बाल विकास परियोजना से संपर्क कर प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 6 जनवरी निर्धारित है। इस तिथि के पश्चात प्राप्त आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जायेगा।
