प्रयास आवासीय विद्यालय में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 21 जनवरी तक

उत्तर बस्तर कांकेर 19 दिसंबर 2024। मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा प्रयास आवासीय विद्यालय योजना अंतर्गत आदिवासी उपयोजना क्षेत्र तथा नक्सल पीड़ित प्रभावित क्षेत्रों के शालाओं में अध्ययनरत कक्षा 9वीं से 12वीं तक के प्रतिभावान विद्यार्थियों को उत्कृष्ट एवं गुणवत्ता पूर्ण स्कूली शिक्षा के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर के इंजीनियरिंग, मेडिकल, सी.ए.सी.एस. क्लैट तथा एनडीए की प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होने हेतु सघन तैयारी कराई जा रही है।
आदिवासी विकास के सहायक आयुक्त ने बताया कि उक्त योजनांतर्गत जिले के प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं में 50 बालक और 50 कन्या को प्रवेश परीक्षा के माध्यम से प्रवेश दिया जाएगा। कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु ऑनलाईन आवेदन भरने की अंतिम तिथि 20 जनवरी निर्धारित है। इसी तरह भरे गए आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार 21 से 27 जनवरी तथा जिला स्तर पर दस्तावेजों का परीक्षण 28 जनवरी से 7 फरवरी तक किया जाएगा। प्रवेश परीक्षा हेतु पात्रता रखने वाले इच्छुक विद्यार्थी वेबसाइट ीजजचेध्ध्मासंअलंण्बहण्दपबण्पद पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी के लिए सहायक आयुक्त आदिवासी विकास, प्रयास आवासीय विद्यालय कांकेर अथवा मंडल संयोजक कार्यालय मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत से संपर्क किया जा सकता है।