चिराग परियोजना अंतर्गत उद्यानिकी मित्रों को दिया जा रहा प्रशिक्षण

उत्तर बस्तर कांकेर 19 दिसंबर 2024। चिराग परियोजना अंतर्गत नरहरपुर के 40 एवं चारामा के 40 इस प्रकार 80 उद्यानिकी मित्रों को प्रथम चरण का पांच दिवसीय 23 तारीख तक आवासीय प्रशिक्षण कृषि विज्ञान केन्द्र सिंगारभाट कांकेर में दिया जा रहा है। सहायक संचालक उद्यानिकी ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान उद्यानिकी मित्रों को न्यूट्रीशन, सपोर्टिव एण्ड रिसिलिएंट हॉर्टिकल्चर के विषय में विस्तृत जानकारी दी जा रही है। साथ ही कृषि विज्ञान केन्द्र के विषय वस्तु विशेषज्ञ द्वारा पोषण बाड़ी, जैविक खेती, सूक्ष्म सिंचाई, नर्सरी प्रबंधन, बीजोपचार एवं उद्यानिकी फसलों के बारे में प्रशिक्षण दिया जा रहा है।