प्रेक्षक एवं कलेक्टर ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

भोपाल। सामान्य प्रेक्षक रूबल अग्रवाल एवं कलेक्टर श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने भोपाल लोकसभा क्षेत्र के कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया। इस दौरान एडीएम श्री हिमांशु चन्द्र, एसडीएम अर्चना शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। उन्होंने मतदान केंद्रों पर साफ – सफाई एवं मतदाताओं के लिए पेयजल, छाया आदि की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के साथ गर्मी के मौसम को देखते हुए कूलर, पंखों सहित अन्य आवश्यक व्यवस्था भी करने के निर्देश दिए।

इन्हें भी पढ़े