जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी आम लोगों की समस्याएँ, त्वरित कार्रवाई के निर्देश

बालोद, 18 दिसम्बर 2024। कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने संयुक्त जिला कार्यालय के जनदर्शन कक्ष में पहुँचे लोगों से मुुलाकात कर उनके माँगों एवं समस्याओं को सुना। इस दौरान उन्होंने जनदर्शन में पहुँचे लोगों से बारी-बारी से मुलाकात कर उनके माँगों एवं समस्याओं के संबंध में जानकारी ली। जनदर्शन में आज गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम अचैद निवासी श्री तिलक राम ने वृ़द्धा पेंशन प्रदान करने एवं ग्राम चैरेल के ग्रामीणों ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्रयोगशाला कक्ष के निर्माण के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किए। इसी तरह डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम अन्नुटोला निवासी श्री गणेशराम कुमेटी ने क्षतिपूर्ति राशि प्रदान करने, बालोद विकासखण्ड के ग्राम नेवारीकला के ग्रामीणों ने निस्तारी हेतु तालाब की मांग की। इस तरह संयुक्त जिला कार्यालय के जनदर्शन कक्ष कुल 70 आवेदकों ने उनके माँगों एवं समस्याओं के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किए। कलेक्टर श्री चन्द्रवाल ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को तलब कर आम जनता के माँगों एवं समस्याओं के निराकरण हेतु त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर अजय किशोर लकरा भी उपस्थित थे।