भारी एवं हल्का वाहन चालक के पद भर्ती प्रक्रिया स्थगित
नारायणपुर, 17 दिसम्बर 2024। वनमण्डलाधिकारी से प्राप्त जानकारी अनुसार वनमण्डल नारायणपुर अंतर्गत भारी एवं हल्का वाहन चालक के पद पर सीधी भर्ती हेतु भारी एवं हल्का वाहन चालन और मशीनी ज्ञान की प्रायोगिक परीक्षा 20 से 24 तारीख तक आयोजित की जाने वाली थी, जिसे तकनीकी कारणों से आगामी आदेश तक स्थगित किया गया है। प्रायोगिक परीक्षा हेतु निर्धारित तिथि की सूचना पृथक से प्रसारित किया जाएगा।
