दो सौ पाव देशी मदिरा जब्त

बलौदाबाजार, 17 दिसम्बर 2024। कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश पर तथा जिला अबकारी अधिकारी गजेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में जिले में अवैध मदिरा परिवहन व भण्डारण पर लगातार कार्यवाही क़ी जा रही है। इसी कड़ी में सोमवार को मुखबिर की सूचना पर ग्राम भालूकोना में आरोपी सुमित कुर्रे एवं रविशंकर कुर्रे के द्वारा मोटर सायकल एच एफ डीलक्स में दो बैग में रखे कुल 200 पाव करीब 36 बल्क लीटर देशी मदिरा मसाला जब्त किया गया।