पंचायत आरक्षण की कार्यवाही स्थगित

बलरामपुर, 17 दिसम्बर 2024। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के द्वारा प्राप्त निर्देशानुसार त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन हेतु प्रस्तावित आरक्षण की कार्यवाही को स्थगित कर दिया गया है। जिले के समस्त ग्राम पंचायतों के वार्ड पंच, सरपंच के आरक्षण की कार्यवाही 17 व 19 तारीख को होनी थी, लेकिन जारी निर्देशानुसार उक्त आरक्षण की कार्यवाही को स्थगित कर दिया गया है।