दिव्यांग मेडिकल व फिटनेस मेडिकल बोर्ड 27 को
महासमुंद 17 दिसंबर 2024। शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध चिकित्सालय में हर बुधवार को दिव्यांग मेडिकल बोर्ड एवं प्रति शुक्रवार को फिटनेस मेडिकल बोर्ड का आयोजन किया जाता है। संयुक्त संचालक सह अस्पताल अधीक्षक ने बताया कि 18 को गुरु घासीदास जयंती एवं 25 को क्रिसमस पर्व के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश होने से दिव्यांगजन की सुविधा हेतु दिव्यांग मेडिकल बोर्ड एवं फिटनेस मेडिकल बोर्ड का आयोजन 27 को समेकित रूप से किया जाएगा। उन्होंने समस्त दिव्यांगजन एवं अन्य संबंधित हितग्राहियों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि में उपस्थित होकर अपनी आवश्यक जांच प्रक्रिया पूर्ण कराएं।
