प्राकृतिक आपदा पीड़ित के वारिस को 4 लाख की आर्थिक सहायता

 

कोण्डागांव, 17 दिसम्बर 2024। कलेक्टर कुणाल दुदावत द्वारा प्राकृतिक आपदा पीड़ित के प्रकरण में वारिस को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि प्रदान की गयी। कलेक्टर द्वारा बड़ेराजपुर तहसील के ग्राम छोटेमालगांव निवासी अशवन कुमार वट्टी की पानी में डूबने से मृत्यु होेने पर पिता नारदराम वट्टी को आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गयी है।